रांची : झारखंड की राजधानी रांची को स्मार्ट सड़क बनाने की पहल शुरू कर दी गयी है, जहां आने वाले दिनों में रांची को 4 स्मार्ट सड़कों की सौंगात मिलेगा. इससे यातायात बेहतर होगा, सफर आसान और सुरक्षित होगा. इसके साथ ही लोगों को आधुनिक सुविधाएं मिलेगी. वहीं 4 स्मार्ट सड़कों में से एक सड़क का निर्माण हो चुका है, शेष तीन सड़कों के निर्माण का कार्य भी जल्द शुरू होगा. इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने मुख्यमंत्री की स्वीकृति के लिए भेजा है. मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिते ही काम शुरू किया जायेगा. वहीं बिरसा चौक से प्रोजेक्ट भवन तक 4.5 किलोमीटर का लंबा स्मार्ट रोड बन कर तैयार है. तीन अन्य स्मार्ट सड़कों में रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक, विवेकानंद स्कूल चौक से नया सराय यानी रिंग रोड लिंक तक और जगन्नाथपुर मंदिर से डीएवी पुंदाग तक सड़क निर्माण किया जायेगा. इन सड़के के निर्माण में करीब 914 करोड़ रुपये लगेगी. (नीचे भी पढ़ें)
नये सड़कों की लंबाई
रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक की सड़कों को फोर लेन किया जायेगा, जिसकी लंबाई करीब 6 किलोमीटर होगी. जिसपर सरकार करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करेंगी. इससे रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच का सफर महज 5 मिनट में पूरा किया जा सकेगा.
विवेकानंद स्कूल चौक से नया सराय (रिंग रोड लिंक) तक की स्मार्ट रोड की लंबाई करीब 8.3 किलोमीटर लंबी व 6 लेन चौड़ी होगी. इस पर सरकार करीब 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी.
जगन्नाथपुर मंदिर से डीएवी पुंदाग तक की समार्ट रोड को फोन लेन किया जायेगा, जिसकी लंबाई 8.33 किलोमीटर लंबर होगी. यह रोड हाईकोर्ट, विधानसभा, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पुलिस मुख्यालय को जोड़ेगी. इसकी लागत करीब 314 करोड़ रुपये होगी.
इन सुविधाओं से लैस होगा स्मार्ट रोड- स्मार्ट रोड सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा. इसके साथ ही स्मार्ट रोड में स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए फुटपाथ और साइकिल ट्रैक भी बनाये जायेंगे. पर्यावरण अनुकूल व हरियाली से लैस होगी स्मार्ट सड़क.













