अनिल कुमार / धनबाद : झारखंड के कोयला क्षेत्र धनबाद के झरिया सिंह नगर भुइयांपट्टी में गुरुवार की सुबह फायरिंग, बमबाजी तलवारबाजी से धनबाद दहल गया है. रघुकुल और सिंह मेंशन समर्थको के बीच जमकर खूनी संघर्ष अहले सुबह शुरू हो गयी. इस दौरान लगभग एक दर्जन बम, फ़सयरिंग एवं तलवारबाजी का अनुमान लगाया जा रहा है. वही घटनास्थल पर पहुंची झरिया थाने की पुलिस ने पांच जिंदा बम भी बरामद किया है. घायलों को धनबाद एसएन एमएमसीएच एवं एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. इतनी बड़ी घटना से पूर्व और बाद में पुलिस का इंटर्नल इंटेलिजेंस बिल्कुल फेल रहा क्योंकि घटना की बीज पहले से ही बोई गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
ये है मामला-
दो दिन पूर्व ही सिंह नगर भुइयांपट्टी के दर्जनों महिलाए और पुरूष जो रघुकुल समर्थक थे वो चंदन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे. जिसके बाद से ही सिंह नगर भुइयांपट्टी मे तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी. वही गुरुवार अहले सुबह रामबाबू धिक्कार समर्थक और धनंजय यादव समर्थक आपस मे भीड़ गए. इस दौरान दर्जनों बम, गोली व तलवारें भांजी गई. इस खूनी संघर्ष मे दर्जन भर लोग घायल हुए है. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस इस वक्त चुप्पी बनाए हुई है.



