
जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहकर पहली बार उनकी मुलाकात हुई है. रघुवर दास ने बताया कि यह एक अनौपचारिक मुलाकात थी. बताया जाता है कि झारखंड की चुनावी राजनीति से सम्बंधित बातें हुईं है.













