हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े आठ से अधिक ठिकानों पर इडी ने ताबड़तोड़ छापामारी की. अंबा प्रसाद के आवास के अलावा उनके भाई अंकित साहू, भाई के सीए बादल गोयल के हजारीबाग स्थित आवास, विबाडीह निवासी मनोज दांगी, पंचम कुमार और बड़कागांव में मंटू सोनी के आवास में छापामारी की जा रही है. सुबह करीब 6 बजे से रांची से लेकर हजारीबाग तक में यह छापामारी की जा रही है. अंबा प्रसाद के पिता पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और मां पूर्व विधायक निर्मला देवी से भी इन लोगों का जुड़ाव है. बताया जाता है कि कोयला की ट्रांस्पोर्टिंग, जमीन जायदाद और बालू कारोबार से संबंधित दस्तावेज की तलाश में यह छापामारी की जा रही है. उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का भी केस दायर है और पहले भी उनके ठिकानों पर छापामारी हो चुकी है. बताया जाता है कि अंबा प्रसाद के आवास से करीब 100 मीटर दूरी पर इनोवा कार आकर रुकी थी. सुबह 6 बजे से ही घेराबंदी की जा रही थी. अचानक से इडी ने उनके घर में इडी की टीम पहुंची. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही अंबा प्रसाद की मां पूर्व विधायक निर्मला देवी और पिता योगेंद्र साव के करीबी पहुंचे लेकिन उनको अंदर जाने नहीं दिया. अंबा प्रसाद खुद दो से तीन माह से अपने पैतृक आवास में नहीं आयी है. अंबा प्रसाद एक कांग्रेस नेता, वकील और सामाजिक कार्यकर्ता है. वह विधायक रह चुकी है. उनके पिता भी मंत्री रह चुके है. मां भी विधायक रह चुक है. वह वर्तमान में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव है और पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी के रुप में काम कर रही है. बिनोबा भावे विश्वविद्यालय से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की और जेवियर इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंसेस से पीजीडीएम किया है. रांची हाईकोर्ट में वह भूमि अधिकारो और सामाजिक न्याय से संबंधित मुद्दे को लकेर वकालत कर चुकी है. 2019 में विधायक जब बनी, तब वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. माता पिता जब जेल में थे तो उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करते हुए राजनीति में कदम रखा और विधायक बनी. वह कम उम्र की विधायक थी.











