चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय शिक्षा समिति की एक बैठक प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड के नौ विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड करने हेतु जिला को अनुशंसा भेजी गयी है. इस निर्णय से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और विद्यार्थीयों को स्थानीय विद्यालय में ही बेहतर शिक्षा मिलेगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय ने कहा कि विधायक समीर मोहंती के प्रयास से इन विद्यालयों में से कुछ को पहले ही मुख्यमंत्री एक्सीलेंट स्कूल की सूची में शामिल किया जा चुका है. जल्द ही वहां नामांकित छात्रों को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा दी जाऐगी. (नीचे भी पढ़ें)
प्रखंड के ये नौ विद्यालय को प्लस टू में अपग्रेड करने हेतु भेजी गई है अनुशंसा:
केएनजे उच्च विद्यालय चाकुलिया, अपग्रेड हाई स्कूल बेंद, अपग्रेड हाई स्कूल लोधाशोली, अपग्रेड हाई स्कूल गोहालडांगरा, अपग्रेड हाई स्कूल बालीबांध, एनडी रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय चाकुलिया, अपग्रेड हाई स्कूल बर्डीकानपुर, बीसी हाई स्कूल श्यामसुंदरपुर, अपग्रेड हाई स्कूल मुढ़ाल. मौके पर विधायक प्रतिनिधि विशाल बारिक, बीडीओ आरती मुंडा, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, शिक्षा समिति सदस्य राजेश्वर सरदार, गणेश मुंडा, प्रणव बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.











