जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जमशेदपुर के करनडीह निवासी किरण मांझी को हिरासत में लिया है. पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की है. अब तक की पूछताछ में यह बातें सामने आयी है कि किरण मांझी जमशेदपुर के साकची के करीम सिटी कॉलेज की मास कम्यूनिकेशन की छात्रा है. उसने बताया है कि करीब चार महा पहले नागपुर में एक संथाली फिल्म और कला अकादमी का कार्यक्रम था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी कार्यक्रम के दौरान उनकी बहस सूर्य सिंह बेसरा के साथ नागपुर में ही हो गयी थी. इसी पुराने विवाद के बाद जब उसने सूर्य सिंह बेसरा को जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चल रहे टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम में देखा. इसी बीच अचानक से उसको देखकर लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद गोपाल मैदान में चल रहे संवाद कार्यक्रम के दौरान ही उसने अपनी मां और बहनों के साथ उसके साथ मारपीट कर दी. उसकी जमकर पिटायी कर दी गयी. इस पिटाई के बाद वह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मामले की जांच चल रही है.












