गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने बिरहोर बच्चों के छात्रावास उत्कर्ष छात्रावास में होली पर्व पर बच्चों के बीच मिठाइयां अबीर गुलाल का वितरण किया. छात्रावास में लगभग एक सौ छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं. मिठाइयां और अबीर गुलाल पाकर बच्चे काफी खुश हुए. सभी बच्चों ने एक साथ क्लब को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि होली के शुभ अवसर पर हमारा क्लब इन बच्चों के बीच मिठाइयां और अबीर गुलाल देकर थोड़ी सी खुशियों को बांटना चाहा. हम लोगों की सेवा करके अपने आप को अनुग्रहित महसूस करते हैं.(नीचे भी पढ़े)

क्लब सचिव लायन दशरथ प्रसाद ने कहा कि इन बच्चों के मुख पर खुशी देकर हम लोग काफी खुश होते हैं, हमारा क्लब हमेशा सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभाता है. इस कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ,क्लब निदेशक संजय कुमार सिंह, लायन अमरनाथ मंडल, लायन डॉक्टर ज्ञान प्रकाश, लायन डॉ अरविंद कुमार, लायन राहुल बर्मन, लायन सौरभ महासेठ, कोषाध्यक्ष लायन राहुल कुमार, लायन सुदीप गुप्ता, लायन राहुल प्रसाद सहित क्लब के कई सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्रावास के मेंटर मिस किरण की अहम भूमिका रही.



