जमशेदपुर / धनबाद : झारखंड के धनबाद स्थित कोयलांचल भारत कोकिंग कोल नृत्य संगीत व नाट्य संघ के तत्वाधान में ९वां अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता “काला हीरा” का आयोजन सामुदायिक केंद्र सीसीडब्ल्यूओ धनबाद में किया गया. प्रतियोगिता में 10 राज्यों से कुल 190 कलाकारों ने एकल एवं सामूहिक शास्त्रीय, उप शास्त्रीय एवं लोकनृत्य जैसे विंभिन्न प्रतिस्पर्धा में भाग लिया. सामूहिक लोक नृत्य स्पर्धा में छोटा गोविंदपुर विवेक विद्यालय की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. छात्रओं के द्वारा प्रस्तुत की गयी बांग्ला लोक नृत्य “पोलाश तुलीर माथे …” की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इस लोक नृत्य ने समा बांध दिया एवं दर्शकों की खूब तालियां बटोरी. नृत्य की रचना कोलकाता की शास्त्रीय नृत्य विशेषज्ञ मौमिता चक्रवर्ती के द्वारा किया गया. आयोजकों के द्वारा ओडिसी नृत्यांगना मौमिता चक्रवर्ती को उनके शास्त्रीय नृत्य में उनके विशेष अवदान के लिए उन्हें “गुरु सम्मान” से सम्मानित किया गया एवं गायत्री सिंह को प्रतियोगिता में स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान दिया गया. अंत में छात्राओं को स्मृति चिन्न्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने सभी को शुभकामनायें दी.












