रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद गुरुजी शिबू सोरेन नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती की हालत स्थिर है. उनका इलाज चल रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बेटा और विधायक बसंत सोरेन समेत अन्य परिजन वहां है और उनके हालात पर नजर रखे हुए है. वहीं, उनका हाल चाल जानने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को नयी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचकर यहां इलाजरत गुरुजी शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना. इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली. राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की.



