रांची : झारखंड में स्वाइन फ्लू (एच 1 एन 1) ने दस्तक दे दी है. इसको लेकर पूरे राज्य में अलर्ट कर दिया गया है. राजधानी रांची में अकेले 24 ऐसे स्वाइन फ्लू के केस सामने आये है. रिम्स से लेकर निजी अस्पतालों में कराये गये जांच में इसका खुलासा हुआ है. राजधानी रांची के निजी लैबों में भी रोजाना नये केस आ रहे है. इसके अलावा लैब में 16 नये केस आये है जबकि रिम्स में अब तक 8 केस आ चुके है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद पूरे राज्य में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने के आदेश दे दिये है. बताया जाता है कि जितने लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाये गये है, उनका हिस्ट्री शहर से बाहर से आने का है. ऐसे लोगों को तेज बुखार, गले में दर्द, सर्दी और खांसी की शिकायत हो रही है. आइसीएमआर के गाइडलाइन के मुताबिक, लोगों का इलाज कराया जा रहा है. चिकित्सकों ने लोगों से सलाह दी है कि वे लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों में नहीं जाये. जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें. हाथों की नियमित सफाई करें. कोरोना काल की सावधानियां बरतने को भी सलाह दी गयी है.








