रांची: झारखंड राज्य के अस्पतालों में मेडिकल उपकरण खरीदारी मामले में आरोपी पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही की क्रिमिनल रिवीजन याचिका मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में हुई. इस मामले में सीबीआई ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की है. इस मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी. विदित हो कि पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने निचली अदालत ने डिस्चार्ज पीटिशन दाखिल किया था जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था. खारिज होने के बाद शाही ने मामले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. 2017 में निचली अदालत ने डिस्चार्ज पीटिशन को खारिज कर दिया था.(नीचे भी पढ़े)
इस मामलो को लेकर सीबीआई ने कांड संख्या आरसी 11/2009 दर्ज किया था. विदित हो कि केंद्र सरकार की स्कीम मेडिकल हेल्थ मिशन के तहत वर्ष 2008- 2009 में राज्य के अलग अलग अस्पतालों के लिए मेडिकल उपकरण की खरीदारी हुई थी. इस मामले में षडयंत्र के तहत पैसे लेने का आरोप भानु शाही पर लगा है. उस समय भानु प्रताप शाही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे. दायर याचिका में कहा गया है कि इस मामले में प्राथमिक में इनका नाम दर्ज नहीं है, लेकिन सीबीआई की चार्जशीट में उनका नाम शामिल है. इस मामले मे पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार का नाम भी शामिल है.













