रांची: झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के डिबडीह, रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में संतोष गुप्ता के नेतृत्व में भुइयां समाज के लातेहार के जिला अध्यक्ष सह राष्ट्रीय जनता दल के नेता उपेंद्र भुइयां, हेम लाल भुइयां, संजय कुमार यादव, हसीब अंसारी आदि दर्जनों लोगों ने जदयू का दामन थामा. झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खिरू महतो, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र महतो, मुन्ना मल्लीक सहित दर्जनों नेता उपस्थित थे.(नीचे भी पढे)
जदयू का दामन थामने के बाद सभी नेताओं ने एक स्वर से पार्टी एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की.प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की जो राजनीतिक परिस्थिति उत्पन्न हुई है. उसमें जदयू की भूमिका बहुत बड़ी है . देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार की ओर सभी की नज़र है और हमारे नेता इस भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं.युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने सभी नए साथियों का जदयू में स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी नेताओं के आने से जदयू झारखंड और विशेषकर लातेहार जिला में पार्टी को बहुत मजबूती मिलेगी.(नीचे भी पढे)
आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में जदयू की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है और इस पर पार्टी खरा भी उतरेगी. आनेवाले समय में जदयू एक बहुत बड़ी राजनीतिक ताक़त के रूप में प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगी.



