जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा अधिग्रहित उषा मार्टिन टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (टीएसएलपी) बढ़े हुए खर्चों के कारण वित्तीय वर्ष 2022-2023 की चौथी तिमाही के दौरान 184.11 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन (समेकित) घाटा दर्ज किया है. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 की जनवरी से मार्च माह अवधि के दौरान 59.62 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था, टीएसएलपी ने मंगलवार को एक नियामक फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है. (नीचे भी पढ़ें)
कंपनी ने अपने नियामक में कहा है कि कंपनी की कुल आय एक साल पहले की तिमाही के 1,823.67 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,911.98 करोड़ रुपये हो गई. जबकि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,054.12 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,738.24 करोड़ रुपये था. पूरे वर्ष 2022-2023 के लिए, कंपनी ने 1,085.49 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है. इसने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में 629.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट मुख्य रूप से ऑटो सेक्टर और वायर रोप उद्योग के लिए उच्च मिश्र धातु इस्पात के निर्माण में है. दस लाख टन क्षमता के साथ, यह लंबे उत्पाद खंड में भारत के सबसे बड़े विशेष इस्पात संयंत्रों में से एक है. इसके अलावा, कंपनी माध्यमिक इस्पात क्षेत्र के लिए स्पंज आयरन का निर्माण और विपणन भी करती है और इसकी कुल उत्पादन क्षमता 0.90 मिलियन टन है.


