चतरा: झारखंड के चतरा में सोमवार को मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए. इनमें से दो नक्सलियों पर 25-25 लाख रुपए का इनाम था. सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लातेहार, पलामू और चतरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र लावालौंग के रीमी गांव के पास हुआ. मौके पर नक्सली अपना हथियार छोड़कर भाग गए. जिसमें 2 एके 47 भी शामिल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई हैं. इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया. सोमवार की सुबह कोबरा 203 टीम सर्च अभियान चला रही थी, तभी नक्सलियों से उनका सामना हो गया. (नीचे भी पढ़े)
नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच काफी देर तक गोलीबारी होती रही, जिसमें दो सैक मेंबर और तीन सब जोनल कमांडर मारे गए. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने पलामू चतरा सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरु किया गया है. नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के अलावा जिला पुलिस बल की सहायता भी ली जा रही है. विदित हो कि नक्सली अमर गंझू अपने गांव नौडीहा आया हुआ था.(नीचे भी पढ़े)
इसके साथ संगठन के और भी सदस्य मौजूद थे. इसकी जानकारी पुलिस को खुफिया तरीके से मिली. इसके बाद सुरक्षा बल ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया. सर्च अभियान के दौरान ही सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ. सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से भाग खड़े हुए. भागने के क्रम में उनका कुछ हथियार छूट गया.(नीचे भी पढ़े)
मारे गए कमांडर: माओवादियों के सेंट्रल कमिटी सदस्य गौतम पासवान, अजित उर्फ चार्लीस, अमर गंझू, संजीत भुइयां, नंदू उर्फ अजय के नाम शामिल हैं.











