
रांची : झारखंड सरकार ने गुरुवार को चार आइपीएस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इसके तहत गिरीडीह एसपी के तौर पर काम करने वाले सुरेंद्र कुमार झा को रांची एसएसपी बनाया गया है. उनको सीधे गिरीडीह से झारखंड की राजधानी रांची का कमान दे दी दी गयी है. अभी चार आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसके बाद और भी आइपीएप और आइएएस का तबादला हो सकता है. बताया जाता है कि इसको लेकर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्तर पर विचार किया जा रहा है. हालांकि, अभी चार जिन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है, उसमें मुरारीलाल मीणा को एडीजी अभियान के पद से हटाकर एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर पदस्थापित किया गया है. जमशेदपुर में कभी डीएसपी रहे राजकुमार लकड़ा को फायर ब्रिगेड और होमगार्ड के डीआइजी के पद से हटाकर डीआइजी पलामू बना दिया गया है. रांची के एसएसपी के तौर पर गिरीडीह का पदस्थापन किया गया है तो धनबाद के ग्रामीण एसपी अमित रेणु को गिरीडीह का एसपी बनाया गया है. धनबाद के ग्रामीण एसपी के पद पर अभी किसी की पोस्टिंग नहीं हुई है जबकि कई और अधिकारियों के तबादले की सूची का इंतजार किया जा रहा है.






