
रांची : झारखंड से होकर बिहार को जोड़ने वाली मुख्य एनएच पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना घटी. इस दुर्घटना में दो ट्रेलेर के बीच में एक कार पीस गयी, जिससे चार लोगों को मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मरने वालों में पांच माह की एक बच्ची भी शामिल है. दोनों ट्रेलर के बीच ऐसी यह कार फंस गयी थी कि शवों को बाहर निकालने के लिए करीब चार घंटे तक कटर की मदद लेनी पड़ी, तब जाकर गाड़ी को निकाला जा सका. यह घटना राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में हुआ. मरने वालों में चारों रामगढ़ के ही बताये जा रहे है. रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि यह हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है. इसमें मरने वाले सारे लोग रामगढ़ के है, जो रामगढ़ से जमशेदपुर अपने किसी परिजन के आवास पर जाने वाले थे. वे लोग एनएच पर आये ही थे कि यह हादसा हो गया. आपको बता दें कि यह हादसा पटना से रांची आने वाले एनएच 33 के पटेल चौक के पास हुआ है. इस घटना में कार में सवाल तीन और लोग घायल हो गये है, जिनको तत्काल रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिाय गया है. इस हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम पसर गया है. बताया जाता है कि कार में ही सात लोग सवार थे और जमशेदपुर किसी परिजन के आयोजन में शामिल होने के लिए आ रहे थे. जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड में उनके परिजन रहते है.






