
जमशेदपुर : झारखंड के लिए एक गर्व की बात भी है. झारखंड देश में पहला राज्य है, जहां से पूरे देश को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरे देश को हुई. देश में करीब 35 फीसदी ऑक्सीजन की आपूर्ति झारखंड में की गयी है. यह दावा झारखंड सरकार की ओर से ही की गयी है. दूसरे नंबर पर 27 फीसदी ऑक्सीजन सप्लाइ कर ओड़िशा रहा है जबकि 20 फीसदी गुजरात, 8 फीसदी पश्चिम बंगाल, 5 फीसदी मध्य प्रदेश और 5 फीसदी अन्य राज्यों ने आपूर्ति की है. झारखंड में अकेले टाटा स्टील के माध्यम से हजारों टन लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई पूरे देश में की गयी है. इसके अलावा झारखंड के सेल समेत तमाम कंपनियों से भी ऑक्सीजन की आपूर्ति रहा है. झारखंड में आंतरिक इस्तेमाल के बाद दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की सप्लाइ की गयी है. अकेले जमशेदपुर में टाटा स्टील के अपने प्रोडक्शन के अलावा लिंडे और उसकी सहयोगी कंपनी प्रैक्सएयर की तीन प्लांट बड़े तौर पर कार्यरत है, जहां से ऑक्सीजन की सप्लाइ की जा रही है. 22 अप्रैल 2021 तक राज्य में 80 से 100 टन ऑक्सीजन रोजाना सप्लाइ की गयी. झारखंड में प्रतिदिन ऑक्सीजन 570 टन प्रतिदिन के हिसाब से प्रोडक्शन अप्रैल के माह में ही होने लगा था, जो अब तेजी से बढ़ चुका है.











