जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में भेंट की. उन्होंने सरकार के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंपा. इस ज्ञापन में कहा गया कि झारखंड राज्य में 750 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ‘शराब घोटाले’ के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शीघ्र चार्जशीट दाखिल करने हेतु निदेशित करने तथा इस प्रकरण की जांच में एसीबी की भूमिका की समीक्षा करते हुए मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) को सौंपने हेतु पहल करने का आग्रह किया गया है. आपको बता दें कि झारखंड के शराब घोटाला में ही सचिव स्तर के अधिकारी जेल में बंद है जबकि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी आरोपी बनाने की कोशिश की गयी थी. इसी मामले को लेकर एक बार फिर से भाजपा हमलावर हो गयी है.



