जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी इलाके में अवैध तरीके से नशा का कारोबार करने वाले पनप रहे है. फल फूल रहे है. पुलिस उसको लेकर कोई कदम नहीं उठा रही है. हालात यह है कि सोनारी में खुलेआम नशा का कारोबार हो रहा है. सबसे ज्यादा बिक्री सोनारी नर्स क्वार्टर से आदर्शनगर की ओर जाने वाले रास्ते के अर्जुन गैरेज के पास हो रहा है. वहां अवैध तरीके से ब्राउन शुगर का कारोबार हो रहा है. इस काम में ऋषभ साहू नामक व्यक्ति मुख्य सरगना की भूमिका में है, जो सोनारी के शिवलाल बस्ती का रहने वाला है. इससे पहले इसी लड़के ने कागलनगर एफ रोड में गाड़ियों का शीशा नशा के हालात में तोड़ा था. इसके अलावा नशा का भी कारोबार हो रहा है. इसकी सूचना सोनारी पुलिस को दी गयी है. बकायदा वीडियो भी साझा की गयी है, लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हो पायी है.



