रांची: पांचपरगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को राहे प्रखंड स्थित शिव टांगरा मंदिर परिसर में भव्य करम मिलन समारोह का आयोजन किया गया.जिसमें पूरे पांच परगना के छह प्रखंड राहे, सिल्ली, सोनाहातु, बुण्डू, अड़की, तथा तमाड़ के सैकड़ों कलाकार अपनी पारम्परिक वेशभूषा में अपनी-अपनी प्रस्तुति दिए.(नीचे भी पढ़े)

मौके पर केंद्रीय टीम के अध्यक्ष रमन गुप्ता, सचिव जगतपाल गोप,संरक्षक प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष संजय साहू, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर दास कोइरी के अलावा हजारों के संख्या में दर्शक मौजूद थे.पांचपरगना ऑल आर्टिस्ट एसोसिएशन सभी भाग लिए क्षेत्र के कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर राहे प्रखंड अध्यक्ष फेकुराम महतो, खेदूराम महतो , कोषाध्यक्ष घनश्याम अहीर के अलावे राहे टीम के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.



