रांची: होली की छुट्टी के बाद विधानसभा में बजट सत्र शुरुआत हुई. गिरिडीह के घोड़थंबा मामले को लेकर विपक्ष के विधायकों ने हंगामा किया. इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. वेल के पास आकर जोरदार हंगामा किया. जिसके बाद स्पीकर ने 12 बजे तक के लिए कार्रवाई को स्थगित कर दिया. इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई. भाजपा विधायक रौशनलाल चौधरी, प्रदीप प्रसाद व आजसू विधायक निर्मल महतो ने विस्थापितों का मुद्दा उठाया. बड़कागांव विधायक रौशन लाल ने कहा कि पीटीपीएस में 60 साल पहले जमीन का अधिग्रहण किया. लेकिन अब तक रैयतों को मुआवजा नहीं मिला, इसी तरह हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि गैरमजरुआ जमीन का भी पेमेंट नहीं मिला है. सरकार को रिक्यूजिशन पॉलिसी बनानी चाहिए. सरकार कमेटी बनाकर इस तरह के मामले का निष्पादन होना चाहिए.(नीचे भी पढ़े)
इस तरह मांडू विधायक निर्मल महतो मेरा 24 एकड़ जमीन रैयती जमीन चला गया. परिजनों में दो लोगों को ही नौकरी मिल पायी. नया मुआवजा दर लागू किया जाना चाहिए. सभी मामले जमीन से संबंधित है, इसलिए भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने सभी मामले को लेकर कहा कि इन समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और इनके समाधान के लिए कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि लिखित शिकायत पर ठोस कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने कहा कि विस्थापितों की समस्याओं के निदान के लिए जल्द ही विस्थापन आयोग का गठन किया जाएगा. इसी तरह डुमरी विधायक जयराम महतो ने कुरमाली भाषा को कुड़माली करने की मांग रखी.(नीचे भी पढ़े)
जिस पर सीएम हेमंत सोरेन ने जबाव दिया कि राज्य में बहुत ऐसी भाषाएं है, जिसमें बोलचाल, शब्द व लिखावट में बदलाव हो जाता है. कही कुड़मी है तो कही कुरमी, हम लोग इसका आकलन कर रहे है और सुधार करने का भी प्रयास करेंगे. देवघर के विधायक सुरेश पासवान ने पुनासी डैम से देवघर शहर व किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी. बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने डॉ अभिषेक स्वर्णकार की मौत का मामला उठाया. कहा कि डॉ अभिषेक की हत्या मोहली में कर दी गयी थी. मोंटी सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब सरकार से बात करे और मोंटी सिंह पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए.



