रांची : झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा नियोजन नीति 2021 को रद्द कर दिये जाने के बाद झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को लेकर जारी अपने कैलेंडर को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है. इस संबंध में आयोग की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है. आयोग की ओर से बताया गया है कि आयोग के परीक्षा कैलेंडर के माध्यम से आगामी विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए संभावित तिथियों का प्रकाशन किया गया था. जिसे अपरिहार्य कारणों से विलोपित किया जाता है. संशोधित परीक्षा कैलेंडर बाद में प्रकाशित किया जायेगा. आयोग की तरफ से जारी कैलेंडर में शामिल जिन परीक्षाओं को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है, उनमें निम्न परीक्षाएं शामिल हैं :- (नीचे भी पढ़ें)
अस्थायी रूप से स्थगित की गयी परीक्षाएं
झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा -2022
रिम्स रांची के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड सचिवालय आशुलिपिक प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड तकनीकी योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा.




