रांची : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग की ओर भू अर्जन पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. मंगलवार को जारी नोटिस के अनुसार शुभ्रा रानी का देवघर, वैभव कुमार सिंह का चतरा, रितेश जायसवाल का गोड्डा, जयवन्ती देवगम का लातेहार, द्वारिका बैठा का बोकारो, सुनील चंद्र का रांची, महेन्द्र छोटन उरांव का धनबाद, संदीप अनुराग टोपनो का दुमका, छुटेश्वर कुमार दास का साहेबगंज, नीतू कुमारी का गिरिडीह, निर्भय कुमार का हजारीबाग, रवि कुमार राम का सिमडेगा, अजय सिंह बड़ाईक का पाकुड़, विनोद कुमार का गुमला, जय ज्योति सामन्ता का लोहरदगा, सरोज तिर्की का खूंटी, मो. एजाज अनवर का गढ़वा, हेमा प्रसाद का सरायकेला खरसावां, लिली एनोला लकड़ा का पश्चिम सिंहभूम चाईबासा, कुमुदनी टुडू का पलामू, गोरांग महतो का कोडरमा, विरेन्द्र कुमार का रामगढ़ स्थानांतरण किया गया है. साथ ही विभाग की ओर से कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर योगदान समर्पित करना सुनिश्चित करे. स्थानांतरित पदाधिकारी के अगले माह के वेतन का भुगतान स्थानांतरित स्थान से किया जाएगा.














