
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती अपने कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहे हैं. विधायक अपने विस में कुछ अलग अंदाज में काम करने के प्रति प्रयासरत है. उन्होंने जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और अपने विधायक निधि से चाकुलिया और बहरागोड़ा अस्पताल में तीन-तीन एसी लगवाने की अनुशंसा की. विधायक ने कहा कि श्यामसुन्दरपुर अस्पताल मे सप्ताह में कम से कम दो दिन डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाय ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी सरकारी लाभ मिल सके ,उन्होंने वित्तरहित विद्यालयों में बेंच डेस्क उपलब्ध कराने समेत अन्य विषयों को सुनिश्चित करने हेतु पत्राचार किया.उन्होने आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों द्वारा इलाज करने में आनाकानी करने की शिकायत की और अस्पतालों को स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत करने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा हेतु कोई परेशानी ना हो.इस संबंध में विधायक समीर महंती ने दूरभाष पर बाताया कि वे अपने विधायक निधी से चाकुलिया -बहरागोड़ा सीएचसी में तीन तीन एसी देने की घोषणा की है. कहा कि एसी देने का मुख्य उधेश्य यह है की गरीब मरीजों को अस्पताल में गर्मी से किसी प्रकार की समस्या ना हो,उनके हित में ध्यान रखते हुए एसी लगाने की घोषणा की है.







