
जमशेदपुरः चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 49 ट्रेनों को रद्द किया है. टाटानगर से गुजरने वाली कुल पांच ट्रेनों को अब तक रद्द किया गया है. इन ट्रेनों में टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, टाटा-यशवंतपुर, कलिंग उत्कल, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस शामिल है.
रद्द ट्रेनों के नाम-
ट्रेन नंबर — ट्रेन — दिनांक
12889 — टाटा-यशवंतपुर — 3 दिसंबर
12802 — नई दिल्ली-पुरी — 2 दिसंबर
18478 — योग नगरी ऋषिकेश-पुरी–2 दिसंबर
20817 — भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी –4 दिसंबर
18477 — पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस –3 दिसंबर (नीचे भी पढ़ें)
तीन दिसंबर को बंगाल की खाड़ी में दिखेगा असर
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मध्य बंगाली की खाड़ी में चक्रवात के विकसित होने की संभावना है. इस दैरान हवा की गति 117 प्रति घंटे तक रह सकती है और तटीय आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में व्यापक वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने बुधवार से भारत के पश्चिमी तट, उत्तरी महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश की आशंका जताई है.
कैसे पड़ा चक्रवात का नाम जवाद
इस बार चक्रवात जवाद को सऊदी अरब ने नाम दिया है. जवाद का अरबी में अर्थ उदार या दयालु होता है.
झारखंड में चक्रवात का असर
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से जमशेदपुर समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 6 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 3 दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं 4 और 5 दिसंबर को झारखंड के दक्षिणी और इससे सटे मध्य भाग में बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी, तो कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश की संभावना है. आसमान 9 दिसंबर के बाद साफ होगा. उसके बाद 10 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा.











