रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में बदलते मौसम में लोगों को अब तिथि धूप का सामना करना पड़ रहा है, जहां दिन ही तिखि धूप में लोगों के पसीने छूट रहे है. बीते 24 घंटे में राज्य के कहीं कहीं पर गर्जन एवं आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 17.2 एमएम बारिश पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में हुई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले हफ्ते 16 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस बोकारो में रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को रांची समेत अन्य जिलों का अधिकतम तापमान
जिला — अधिकतम तापमान
रांची — 35.0 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर –37.1 डिग्री सेल्सियस
डाल्टनगंज — 37.4 डिग्री सेल्सियस
बोकारो — 39.1 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा — 38.8 डिग्री सेल्सियस
चतरा — 35.0 डिग्री सेल्सियस
देवघर — 35.2 डिग्री सेल्सियस
धनबाद — 32.6 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा — 35.3 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा — 37.1 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा — 35.8 डिग्री सेल्सियस
गुमला — 34.5 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग — 34.9 डिग्री सेल्सियस
जामताड़ा — 34.1 डिग्री सेल्सियस
खूंटी — 35.0 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा — 33.9 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ — 33.5 डिग्री सेल्सियस
पलामू — 36.5 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला — 39.0 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा — 35.4 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर — 36.5 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट – 13 और 14 अप्रैल को झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवां चलेगी और गर्जन वज्रपात के साथ बारिश होगी. वहीं 15 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है. तेज हवाओं का झोंका 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं 16 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है. उन्होंने कहा कि काले बादलों के आते साथ ही लोगों को सचेत होने की जरूरत है. इस दौरान बिजली के पोल के पास या पेड़ के नीचे शरण नहीं ले.



