रांची : झारखंड के सोमवार को धुंध के बाद मौसम साफ रहा. जहां सुबह से धूप खिली है. पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस लातेहार का दर्ज किया गया. लातेहार का न्यूनतम तापमान 18.0 से लुढ़कर 15.8 डिग्री पहुंच गया है. इसी के साथ झारखंड में तापमान की गिरावट शुरू हो गयी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार सुबह में कोहरा व धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा. राज्य में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी. इसके पश्चात 6 नवंबर से अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 4 से 8 नवंबर तक सुबह कोहरा के बाद मौसम साफ रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम विभाग का पूर्वानुमान – झारखंड में सुबह और शाम ठंड में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हो री है. अगले दो दिनों में राज्य का तापमान और नीचे जा सकता है. न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे रात के समय तापमान में गिरावट हो रही है.



