रांची / जमशेदपुर : झारखंड में इन दिनों मिलाजुला मौसम रह रहा है, जहां सुबह कोहरे के बाद दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकल रही है. वहीं कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहे. वहीं ठंड की वापसी होने लगी है. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में शनिवार को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. तत्पश्चात अगले 4 दिन इसमें (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान चाईबासा जिले का 29.8 रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के कांके जिले का 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर की विजिबिलिटी सबसे कम 1200 मीटर दर्ज की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार को कैसा रहेगा शहर का मौसम – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 1 फरवरी को सुबह कोहरे के बाद आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं मौसम शुष्क रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को सभी जिलों का न्यूनतम तापमान
जिला – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
रांची (शहर) — 25.8 डिग्री सेल्सियस – 10.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 28.8 डिग्री सेल्सियस – 16.0 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 28.4 डिग्री सेल्सियस – 8.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 28.1 डिग्री सेल्सियस – 11.6 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 29.8 डिग्री सेल्सियस – 14.2 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 25.0 डिग्री सेल्सियस – 11.0 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 25.7 डिग्री सेल्सियस – 7.7 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 26.9 डिग्री सेल्सियस – 11.1 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 22.5 डिग्री सेल्सियस – 10.3 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 26.4 डिग्री सेल्सियस – 9.2 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 27.3 डिग्री सेल्सियस – 10.6 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 29.3 डिग्री सेल्सियस – 14.0 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 27.4 डिग्री सेल्सियस – 12.9 डिग्री सेल्सियस
पश्चिम सिंहभूम – 28.3 डिग्री सेल्सियस – 13.3 डिग्री सेल्सियस



