जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ रहा है. वही मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्व ही पूर्वानुमान जारी किया था. इसमे उन्होंने बताया था कि 10 अप्रैल यानी सोमवार के बाद 40 डिग्री से अधिक तापमान रहने की संभावना है. वहीं सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस सोमवार को रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान में बताया गया कि झाखंड में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे चार से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. वहीं मंगलवार से गुरुवार तक लोगों को तेज धुप का सामना करना पड़ेगा. वहीं 14-16 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है.












