जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार मौसम बदल रहा है. इस दौरान सुबह शाम ठंडी हवा और दोपहर में तेज धूप रहती है. वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. पूर्वानुमान अनुसार झारखंड के पूर्वी हिस्सों में 17 से 19 तक बादल छाए रहेंगे. वहीं अन्य हिस्सों में ठंड से राहत मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
सबसे अधिक तापमान चाइबासा का-
चाइबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा में दर्ज किया गया. वहीं झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 12.2 डिग्री सेल्सियस, चाइबासा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम-
मौसम विभाग अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले पांच दिन शुष्क रहेगा. न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने मिलेगी. आने वाले तीन-चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. 17 से 19 तक झारखंड के पूर्वी भाग में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है.



