
रांची : झारखंड में शराब की बिक्री 18 मई से शुरू करने की तैयारी थी. इसको लेकर दुकानों में भी जबरदस्त तैयारी थी. दुकानों के बाहर सोशल डिस्टनसिंग के लिए उपाय भी कर दिया गया था लेकिन अब तक झारखंड सरकार ने इसको लेकर कोई आदेश जारी नही किया है. इसको लेकर आदेश का सारे लोग इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐसा कोई आदेश नही आया, अलबत्ता केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया. शराब दुकान कब खुलेगा इसके सवाल पर झारखंड सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि अब तक सरकार के स्तर पर किसी तरह का फैसला नही लिया गया है. श्री महतो ने कहा कि शराब की बिक्री को लेकर सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद बहुत जल्द फैसला ले लिया जाएगा. ऑनलाइन शराब की बिक्री के लिए क्या-क्या प्रावधान करना है इसको लेकर फैसला नही लिया गया है और ऑनलाइन की कीमत और सोशल डिस्टनसिंग के साथ लॉकडाउन को लागू करने में कोई दिक्कत नही हो इसके सारे पहलुओं पर विचार किया जा रहा है. इस सप्ताह में सारा कुछ तय कर लेने के बाद ही कोई आदेश निकाला जाएगा. अभी तय करने के बाद ही फैसला लिया जाएगा कि शराब दुकानों को खोला जाएगा या नही.
18 मई से खोलने की थी योजना, नई कीमतों पर होगा फैसला
झारखंड में 18 मई को शराब दुकानों को खोलने की तैयारी थी लेकिन थोड़ा बढ़ा हुआ कीमत पर लोगो को शराब देने के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है. वर्तमान कीमत से 30 फीसदी ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की योजना है लेकिन इसको अब तक आदेश जारी नही किया गया है. रेट क्या कुछ तय होगा और ऑनलाइन कैसे बिकेगा इसको लेकर सारा प्रावधान तय किया जा रहा है.














