• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy
बुधवार, नवम्बर 25, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand yugantar bharti : युगांतर भारती के देवनद दामोदर महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल, बोले – दामोदर झारखंड की जीवनरेखा, नदियों का संरक्षण जरूरी,राज्य के पहले राज्यपाल, जो पहुंचे चूल्हापानी

मई 25, 2026
in खबर, झारखंड न्यूज़, धर्म और संस्कृति
0
jharkhand yugantar bharti : युगांतर भारती के देवनद दामोदर महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल, बोले – दामोदर झारखंड की जीवनरेखा, नदियों का संरक्षण जरूरी,राज्य के पहले राज्यपाल, जो पहुंचे चूल्हापानी
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX


लोहरदगा : लोहरदगा जिले के सलगी के चूल्हा पानी में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर आयोजित “देवनद-दामोदर महोत्सव-2026” को संबोधित करते हुए कहा कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं. उन्होंने कहा कि दामोदर नदी झारखण्ड की जीवनरेखा के रूप में जनजीवन, कृषि, उद्योग एवं सांस्कृतिक परंपराओं को समृद्ध करती रही है. राज्यपाल ने इस आयोजन को नदियों एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का सशक्त अभियान बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में विश्व जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण एवं जल संकट जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. ऐसे में नदियों का संरक्षण मानव जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है. उन्होंने कहा कि जलस्रोत सुरक्षित रहेंगे, तभी जीवन और विकास का संतुलन संभव होगा. राज्यपाल ने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल शासन या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “नमामि गंगे” परियोजना तथा लाइफस्टाइल फॉर इन्वायरमेंट (लाइफ) जैसे अभियानों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण को जन-संकल्प का स्वरूप दिया गया है. उन्होंने कहा कि समाज की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है. राज्यपाल ने विशेष रूप से युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि यदि नदियां जीवित रहेंगी, तभी सभ्यताएँ और जीवन सुरक्षित रहेंगे. इस अवसर पर उन्होंने दामोदर सहित सभी नदियों की स्वच्छता, संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता तथा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि 2004 में उन्होंने देखा कि दामोदर में पावर प्लांट, सीसीएल, बीसीसीएल आदि का राख, छाई और तेल बह रहे थे. उस समय दुनिया भर की प्रदूषित आधा दर्जन नदियों में दामोदर का भी नाम था. उन्होंने संकल्प लिया कि इसे स्वच्छ बनाएंगे. 2004 में गंगा दशहरा के दिन चूल्हा पानी से अपनी अध्ययन सह जन जागरण यात्रा निकाली जो कोलकता तक गई. उसके बाद दामोदर को स्वच्छ करने की दिशा में लगातार प्रयास हुए. पूरी टीम की मेहनत रंग लाई और इसमें केंद्र सरकार ने भी सहयोग किया. उन्होंने कहा कि दामोदर अब 95 प्रतिशत से ज्यादा स्वच्छ हो गया है.(नीचे भी पढ़े)

यह भी पढ़ें: Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

अब इसकी स्वच्छता को बनाए रखना है. श्री राय ने स्मरण किया कि पटना साइंस कॉलेज के आरके सिन्हा और गोपाल शर्मा के नेतृत्व में चलंत प्रयोगशाला भी उनके साथ थी. इस चलंत प्रयोगशाला का इस्तेमाल चूल्हा पानी से लेकर कोलकाता तक नदी के किनारे पानी की जांच हेतु की गई. उस वक्त उनकी टीम के साथ जर्मन वैज्ञापन नेस्मन हैस्को भी साथ में थे. उन्होंने भी काफी मदद की। लंबे अर्से के बाद एक संकल्प साकार हुआ. इस मौके पर युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा कि दामोदर के उद्गमस्थल को यहा के लोग देवनद बोलते हैं. चंदवा के पास इसका नाम दामोदर हो जाता है इसलिए हमारे महोत्सव का नाम देवनद दामोदर महोत्सव दिया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को नदी संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. अंशुल शरण ने कहा कि राज्यपाल के आने से चूल्हा पानी की प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही यहां की सड़क, पर्यटन, पेयजल, शिक्षा और रोजगार सहित चौमुखी विकास को बढ़ावा मिलेगा. इसके पूर्व स्वागत भाषण दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संरक्षक ओम सिंह ने दिया. मंच संचालन दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक बालकृष्णा सिंह ने किया. इस आयोजन को सफल बनाने में रामस्वर्त साहू, सुखदेव ओरांव, सुमित्रा कुमारी, अरुण खिलवार, रामलाल गंजू, सूर्यचंद्र प्रजापति, आज़ाद शत्रु, जय नारायण, विवेक सिंह समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे. लोहरदगा के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत पूरा जिला महकमा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयासरत रहा. (नीचे भी पढ़े)

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहले व्यक्ति बन गए, जो चूल्हपानी पहुंचे. उनके पहले कोई मुख्यमंत्री, मंत्री, अफसर या कोई और यहां नहीं पहुंचा था. चूल्हापानी का इलाका एक समय उग्रवादियों का गढ़ माना जाता था. राज्यपाल आज सतह से 16 किलोमीटर पहाड़ की दुर्गम चढ़ाई चढ़, उबड़-खाबड़ सड़कों से होकर चूल्हापानी पहुंचे. वह साल के घने जंगलों से गुजरे. जिला प्रशासन नहीं चाहता था कि राज्यपाल वहां जाएं परंतु दामोदर बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर जिला प्रशासन ने अंतिम क्षणों में अनुमति दी. पूरे रास्ते में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किये गए थे. सलगी से चूल्हा पानी तक आधा दूरी की सड़क पीसीसी हो गई है. आधा कच्चा रोड है. राज्यपाल ने वहां पाकड़ के पेड़ से जल का रिसाव होते हुए देखा तो अभिभूत हो गए. उन्होंने पूजा की। दामोदर भगवान विष्णु का स्वरुप हैं. राज्यपाल वहां हो रही पूजा में विधिवत बैठे. वह हवन और आरती में भी शामिल हुए. पूजा उन्होंने मनोयोग से किया. राज्यपाल को सरयू राय ने बताया कि यहां से जो दामोदर की धारा निकलती है, करीब 30 किलोमीटर तक इसका नाम देवनद है. फिर इसका नाम दामोदर हो जाता है. इसलिए हम लोगों ने इसका नाम देवनद दामोदर रखा. (नीचे भी पढ़े)

सोनभद्र, दामोदर और ब्रह्मपुत्र ही पुलिंग हैं. शेष नदियां स्त्रीलिंग हैं. राज्यपाल ने वहां की प्राकृतिक छटा देखी और खूब प्रभावित हुए. उन्होंने इस बात पर पूर्ण सहमति जताई कि यहां पर्यावरण के अनुकूल पर्यटन का विकास होना चाहिए. क्षेत्र के लोगों ने राज्यपाल से आग्रह किया कि इस स्थान को सरकार ने पर्यटन स्थल तो घोषित कर दिया है पर श्रेणी ‘डी’ रखी है. इसे प्रमोट कर कम से कम ‘बी’ करना चाहिए. सरयू राय के अनुसार, इस स्थल पर एक मंदिर बनाया जाएगा जिसमें भगवान विष्णु की शयन मुद्रा में (जिसमें लक्ष्मी जी विष्णु जी के पांव दबा रही हैं) भगवान विष्णु की प्रतिमा लगाई जाएगी. शिलान्यास सरयू राय ने बहुत पहले कर दिया था. अब पर्यावरण के अनुकूल वहां पर जल्द ही मंदिर बनेगा.

संबंधित खबरें

  • Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक24 नवम्बर 2026
  • Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी24 नवम्बर 2026
  • jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव24 नवम्बर 2026
शेयर करेंWhatsApp पर शेयर करेंFacebookTelegramX

जमशेदपुर और झारखंड की ताजा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp चैनल जॉइन करेंTelegram जॉइन करें
Tags: झारखंड समाचारताजा खबर
Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur rural : नवकुंज मंदिर में दो दिवसीय लीला कीर्तन बुधवार से, पश्चिम बंगाल के विख्यात लीला कीर्तन गायक गोपी जीवन गांगुली होंगे शामिल
खबर

Jamshedpur rural : नवकुंज मंदिर में दो दिवसीय लीला कीर्तन बुधवार से, पश्चिम बंगाल के विख्यात लीला कीर्तन गायक गोपी जीवन गांगुली होंगे शामिल

नवम्बर 25, 2026
Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा
खबर

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

नवम्बर 24, 2026
Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video
खबर

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

नवम्बर 24, 2026
Next Post
jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी, राज्य के सुख, समृद्धि की मांगी दुआएं

jamshedpur jugsalai mla mangal kalindi : घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी, राज्य के सुख, समृद्धि की मांगी दुआएं

jamshedpur cultural event : सांस्कृतिक संध्या “रंगरेज़” ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत, जमशेदपुर के लोग हुए मस्त

jamshedpur cultural event : सांस्कृतिक संध्या “रंगरेज़” ने संगीत प्रेमियों का दिल जीत, जमशेदपुर के लोग हुए मस्त

jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक, कहा – बजट प्रबंधन और राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति पर दें विशेष ध्यान, खनन राजस्व में झारखंड की स्थिति ओडिशा व छत्तीसगढ़ से बेहतर

jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की वित्त एवं वाणिज्य-कर विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक, कहा - बजट प्रबंधन और राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति पर दें विशेष ध्यान, खनन राजस्व में झारखंड की स्थिति ओडिशा व छत्तीसगढ़ से बेहतर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
नवम्बर 25, 2026

मेष राशिस्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका है तो आज उसमें आपको विजय...

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

by Sharp Bharat
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग में छठे वार्षिक जेडीसी (जॉइंट डिपार्टमेंटल काउंसिल) का सफल आयोजन किया गया....

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

by Sharp Bharat
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : दिवंगत मजदूर सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय और उनका उचित हक-अधिकार दिलाने की मांग को लेकर टाटा...

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल एवं महासचिव अनिल मोदी ने चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष एवं...

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

रांची: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को सोमवार को देर शाम रांची के देवनिका अस्पताल...

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पूर्वी सिंहभूम जिला रक्तदान जागरूकता एवं निगरानी समिति और मैत्री संगठन के संयुक्त...

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

by Team Sharp Bharat D
नवम्बर 24, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी...

jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

jharkhand cm hemant soren in bokaro- बोकारो के ललपनिया में आयोजित लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, कहा-शिक्षा से ही आदिवासी समाज में आएगी मजबूती और सकारात्मक बदलाव

by Team Sharp Bharat K
नवम्बर 24, 2026

बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आदिवासी समाज को शैक्षणिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त होने के...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tata steel annual jdc : टाटा स्टील के इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस डिपार्टमेंट का जेडीसी आयोजित, कंपनी को तकनीक तौर पर मजबूत बनाने पर चर्चा

Tata motors protest : सुबोध पात्रो के परिवार को न्याय दिलाने की मांग पर टाटा मोटर्स के सभी सातों गेट बंद, आंदोलन तेज, होता रहा हंगामा, देखिए – video

Jamshedpur condolence on sad demise of madan daripa :  वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चाईबासा गौशाला के अध्यक्ष मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया गहरा शोक

Former deputy speaker kariya munda in icu-पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रांची के अस्पताल में भर्ती,चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी

jamshedpur rural blood donation-बहरागोड़ा सीएचसी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रह

Jamshedpur 4 arrested with brown shugar : जुगसलाई क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी का भंडाफोड़, 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर व नकद के साथ 4 गिरफ्तार, गिरफ्तार तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
  • About Us
  • Editorial Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

क्षेत्र और शहर

जमशेदपुरआदित्यपुरघाटशिलाचाईबासासरायकेला-खरसावांकोल्हानरांचीधनबादबोकारोझारखंडओडिशापश्चिम बंगालबिहारउत्तर प्रदेश

लोकप्रिय विषय

क्राइमराजनीतिकारपोरेट व यूनियनटाटा स्टील खबरस्टूडेंट जोनखेलफाइनांसराशिफल
सभी विषय और टैग देखें →

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होम
  • जमशेदपुर
  • झारखंड
  • क्षेत्र
    • कोल्हान
    • आदित्यपुर
    • घाटशिला
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • रांची
    • धनबाद
    • बोकारो
    • ओडिशा
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • राशिफल
  • और
    • धर्म और संस्कृति
    • दुर्घटना
    • रोजगार
    • कारपोरेट व यूनियन
    • फाइनांस
    • राष्ट्रीय खबरें
    • सभी खबरें
    • सभी विषय

© 2026 Sharp Bharat News