जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला मुस्लिम बस्ती में इरफान शाह बाबा का सालाना उर्स हर साल की तरह इस साल भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. साथ ही लंगर और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए और चादर पोशी कर राज्य वासियों की सुख, समृद्धि तथा सलामती की दुआ मांगी. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक के साथ काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल और मजार कमेटी के सदस्य शामिल थे. मौके पर विधायक ने कहा की बाबा की मजार पर जो आकर मन्नत मांगते हैं, वह मन्नत कबूल की जाती है. यही कारण है कि उर्स के मौके पर झारखंड के ही नहीं, ओडिशा और बंगाल से भक्त मजार में आ कर चादरपोशी करते हैं







