बहरागोड़ा: झारखंड के बाहर शिक्षा ग्रहण कर रहे राज्य के विद्यार्थियों की लंबित छात्रवृत्ति से जुड़े विषयों और पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित बहरागोडा समेत एकलव्य विद्यालयों में पढ़ाई चालू करवाने को लेकर राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से मुलाकात कर चर्चा की.मंत्री ने बताया कि एसटी एससी विद्यार्थियों के लिए राशि आवंटित है और लगातार संस्थानों को निर्गत की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलने वाली मैचिंग राशि में केंद्र का हिस्सा होता है जो समय से निर्गत नहीं होने के कारण देर हो रही है. राशि मिलते ही ओबीसी विद्यार्थियों को राशि भेज दी जाएगी. बहरागोडा समेत वैसे सभी कस्तूरबा विद्यालय जिनका भवन बनकर तैयार है वहां शिक्षकों की नियुक्ति केंद्र को करनी है लेकिन यह प्रकिया समय पर नहीं की जा रही है जिसके कारण पढ़ाई शुरू नही हो पा रही है. राज्य सरकार सभी कस्तूरबा विद्यालयों में सितंबर तक शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी और ऐसे सभी विद्यालयों में पढ़ाई शुरू करवाई जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
घाटशिला अनुमंडल से कई विद्यार्थी ओड़िशा के मयूरभंज जिले स्थित सीमांत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साईसं में शिक्षारत है. छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल पर उनका पंजीकरण तकनीकी कारणों से नहीं हो पा रहा है. कई हफ्तों से वे प्रयासरत हैं. मंत्री ने विभागीय की तकनीकी शाखा के प्रमुख को दूरभाष पर तुरंत कार्यवाही कर सूचित करने का आदेश दिया है.











