
जमशेदपुर : जमशेदपुर के खड़ंगाझार विर्दी कॉलोनी का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 3 दिनों से खराब पड़ा था. स्थानीय बस्तीवासी के बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी खराब ट्रांसफार्मर को ना ही बनाया गया और ना ही नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही गई. ज्ञात हो कुछ दिन पहेले ही इस ट्रांसफर्मर को बनाया गया था. 1 महीना के अंदर दूसरी बार ट्रांस्फॉर्मर खराब होने से बस्तीवासियों में काफी गुस्सा था एवं बिजली विभाग की अनदेखी के कारण खड़ंगाझार बस्तीवासी का एक प्रतिनिधिमंडल झामुमो नेता बिनीत जायसवाल के नेतृव में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी से मिलकर क्षेत्र में 3 दिन से बिजली नही होने की जानकारी स्थानीय विधायक मंगल कालन्दी को दी. विधायक मंगल कालन्दी ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए विद्युत अधिकारियों से बात कर खड़ंगाझार में नया ट्रांसफार्मर लगवाया. इस मौके पर सुकुमार सरदार, जयचंद महतो, रवि डे, सुमन सोनी सहित सभी बस्तीवासी मौजूद थे.












