जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम प्रखंड में अपने प्रतिनिधित्व को और मजबूत करते हुए दो प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है. इस संबंध में विधायक ने 31 अक्टूबर को आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया. जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बोड़ाम प्रखंड के सोमाडीह निवासी काजल सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. वहीं, बोड़ाम निवासी परेश दत्ता को उप विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी सौंपी गई है. दोनों नियुक्तियां 31 अक्टूबर के दोपहर से प्रभावी होंगी. (नीचे भी पढ़ें)
नवनियुक्त प्रतिनिधि बोड़ाम प्रखंड के सभी सरकारी एवं अन्य कार्यक्रमों में विधायक मंगल कालिंदी का प्रतिनिधित्व करेंगे. इन नियुक्तियों से बोड़ाम प्रखंड में जनसमस्याओं के समाधान, प्रशासनिक समन्वय एवं क्षेत्रीय गतिविधियों में विधायक के प्रतिनिधित्व को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर काजल सिंह एवं उप विधायक प्रतिनिधि परेश दत्ता ने विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार व्यक्त किया. दोनों ने कहा कि विधायक द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेंगे.












