
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के चुनावी कार्यालय का गुरुवार को स्थानीय चौक बाजार स्थित अरिहंत कॉम्पलेक्स में हुआ. वहीं, रिंकू सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा जनसमस्याओं को सुना. इस दौरान लोगों ने उन्हें अपना समर्थन और क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर उनकी जीत सुनिश्चित करने का भरोसा दिया. इससे पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार व प्रत्याशी रिंकू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान उपस्थित भीड़ ने रिंकू सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए उनकी जीत का दावा किया. उद्घाटन समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि इसमें दो राय नहीं कि जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रिंकू सिंह चुनाव जीत चुकी हैं. उन्होंने रिंकू सिंह के चुनावी संकल्प पत्र की भी चर्चा की. डॉ. गोस्वामी ने कहा कि जुगसलाई की समस्याओं और जनहित के लिए आवश्यक सुविधाओं पर काफी सूक्ष्म तरीके से सोच-विचार कर संकल्प पत्र तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि नगर निकाय के लिए फंड राज्य नहीं, बल्कि सीधे केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा-एनडीए समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह की जीत सुनिश्चित करनी है.(नीचे भी पढ़े)

इस क्रम में उन्होंने निकाय चुनाव में पूरे झारखंड में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड बहुमत से जीत का दावा किया. समारोह में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि रिंकू सिंह जिस तरह घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं, उससे स्पष्ट है कि जनसेवा के प्रति इनके इरादे बहुत ही मजबूत हैं. इसके साथ ही इनका चुनाव चिह्न “ईंटें” मजबूती का प्रतीक हैं. पूर्णिमा साहू ने समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं से खुद को रिंकू सिंह समझ कर घर-घर जाकर क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगाने की अपील करने का मंत्र दिया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, विधायक जीतू चरण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव, जुगसलाई नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, महेंद्र जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन, समाजसेवी बड़ेलाल दूबे, भाजपा जिला कमेटी के महामंत्री अनिल मोदी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.







