• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 21, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jugsalai nagar nikay rinku singh : जुगसलाई निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह की जीत के लिए एकजुट हुआ ‘साहू समाज’, समर्थन का ऐलान

Jugsalai nagar nikay rinku singh : जुगसलाई निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह की जीत के लिए एकजुट हुआ ‘साहू समाज’, समर्थन का ऐलान
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार रिंकू सिंह की चुनावी राह अब और आसान होती नजर आ रही है. मंगलवार को जुगसलाई के साहू समाज ने एक स्वर में रिंकू सिंह को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा कर दी है. नया बस्ती स्थित साहू धर्मशाला में साहू समाज एवं न्यू एकता क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने तन-मन-धन से रिंकू सिंह का सहयोग करने का सामूहिक निर्णय लिया. बैठक में विशेष रूप से पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार और भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे. नेताओं ने समाज के लोगों से अपील की कि वे क्रम संख्या 08 पर अंकित “ईंटें छाप” के सामने वाला बटन दबाकर रिंकू सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाएं. उन्होंने कहा कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है, जो रिंकू सिंह के रूप में मौजूद है. साहू समाज का समर्थन मिलने के साथ ही रिंकू सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को और अधिक तीव्र कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

मंगलवार को उन्होंने क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल रोड, रथ गली, बीएस लाइट गली, शिवा रेजिडेंसी, अर्जुन कॉम्प्लेक्स और मद्रासी मोहल्ला समेत आसपास के इलाकों में घर-घर जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों ने रिंकू सिंह को “विजयी भव” का आशीर्वाद दिया. मतदाताओं ने आश्वस्त किया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए “ईंटें” छाप पर ही मुहर लगाएंगे. जनसंपर्क के क्रम में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे यहां राजनीति की रोटियां सेंकने के लिए चुनावी मैदान में नहीं हैं. बचपन से ही उनके मन में समाज और जनता की सेवा का अटूट भाव रहा है. उनका एकमात्र उद्देश्य चुनाव जीतकर जनसेवा को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. रिंकू सिंह ने अपने चुनाव चिह्न ‘ईंट’ को अपने भविष्य के कार्यों से जोड़ते हुए एक प्रभावशाली बात कही. उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जिस तरह एक-एक ईंट को जोड़कर एक अटूट और मजबूत इमारत खड़ी की जाती है, ठीक उसी तरह जुगसलाई के विकास के लिए मेरे वादे और इरादे भी ठोस और मजबूत हैं. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि वे यहां खोखले चुनावी वादे करने नहीं, बल्कि अपने परिजनों के विकास के लिए एक ‘वचन और दृढ़ संकल्प’ लेकर आयी है. साहू समाज और न्यू एकता क्लब की इस निर्णायक बैठक में भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे, साहू समाज से अध्यक्ष ललित कुमार, उपाध्यक्ष राम अनूप साहू, सचिव सुनील साहू, कोषाध्यक्ष महेश साहू, चंद्र प्रकाश साहू, शिव कुमार साहू, रंजीत साहू, वीरेंद्र साहू, तेज नारायण साहू, राम विलास साहू, विकास साहू, रवि साहू, रंजीता साहू और आशा साहू शामिल थे. वहीं, न्यू एकता क्लब के अध्यक्ष बृज किशोर बरनवाल, उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष धीरज सावा, अलका बरनवाल, अर्चना बरनवाल, ज्योति कौर, रितेश जैन, संजय बरनवाल, विनोद बरनवाल, सुरेश साहू, नवल बरनवाल, सुधीर अग्रहरि, शिखा देवी, विजय शर्मा एवं अनिल साहू ने भी समर्थन दिया. सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जुगसलाई के इस चुनावी दंगल में रिंकू सिंह का पलड़ा अब काफी भारी हो चुका है. सामाजिक संगठनों का यह जुड़ाव आने वाले दिनों में चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है.

Team Sharp Bharat S

Team Sharp Bharat S

Related Posts

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur police big action : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार

October 21, 2026
Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
खबर

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

October 20, 2026
Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर
खबर

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

October 20, 2026
Next Post
Senior leader sharad pawar-वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के निजी क्लिनिक में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Senior leader sharad pawar-वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के निजी क्लिनिक में भर्ती, डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी

Kesar dev marwari died in road accident- प्रसिद्ध हास्‍य कव‍ि केसर देव मारवाड़ी की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे, 5 मार्च 2024 को जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा के हास्य कवि सम्मेलन में हुए थे शामिल

West singhbhum tirildih naxali blast  : सारंडा के तिरिलपोसी जंगल में आइईडी विस्फोट की चपेट में आकर दो ग्रामीण जख्मी, गांव में दहशत का माहौल व्याप्त, दोनों फूल तोड़ने गये थे जंगल

West singhbhum tirildih naxali blast  : सारंडा के तिरिलपोसी जंगल में आइईडी विस्फोट की चपेट में आकर दो ग्रामीण जख्मी, गांव में दहशत का माहौल व्याप्त, दोनों फूल तोड़ने गये थे जंगल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur fire – मानगो में सूखे पत्तों और कचरे में लगी आग, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Jamshedpur theft – बर्मामाइंस में वाइन शॉप की छत काटकर चोरी, 33 हजार नकद और शराब ले उड़े चोर

Jamshedpur durga puja alert : जमशेदपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसएसपी ने घाटों का लिया जायजा

Tata steel woman employee attacked : टाटा स्टील में महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला, नकाबपोश युवक ने मारकर किया घायल, सनसनी

Jamshedpur Accident : खासमहल के पास सड़क हादसा, एक की मौत

Jamshedpur police success : बर्मामाइंस में एक नाबालिग समेत तीन लोग हथियारों के साथ गिरफ्तार, दो पिस्तौल और कारतूस जब्त, video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News