जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने निर्देश पर नगर परिषद की इनफोर्समेंट टीम ने मंगलवार, दो जून को नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन मेन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक समेत अन्य क्षेत्रों में स्टीट वेंडर्स, फूल विक्रेता, ठेला, खोमचा व स्थानीय दुकानदारों व अन्य दुकानदारों के द्वारा दुकानों के सामान को सड़क व नाली पर रखकर तथा स्थायी व अस्थायी शेड डालकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया.(नीचे भी पढ़े)

अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद सख्त है एवं अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के सुसंगत धाराओं के तहत नोटिस निर्गत करते हुए कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार, कनीय अभियंता दीपक सिंकू, तनुज जैन, राजस्व निरीक्षक राहुल दास, उमेश प्रजापति, गृह रक्षक संतोष यादव समेत काफी संख्या में कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.







