जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड रुपए बकाया है. उधर हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई. मापी और उसकी लंबाई चौड़ाई के साथ उसके क्षेत्रफल की जांच टाटा स्टील लैंड डिपार्मेंट के अधिकारी और सरकारी कर्मचारी कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

शुक्रवार को मापी की कार्रवाई शुरू हो गई और पीएम मॉल के पिछले दरवाजे को सील कर दिया गया. साथ ही आने वाले दिन में अगर 223 करोड़ पीएम मॉल नहीं देती है, तो पीएम मॉल बंद हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)

आपको बता दे कि टाटा स्टील ने पीएम मॉल को भाड़े पर यह जमीन दी थी, लेकिन जमीन का भाड़ा और सेस अभी तक नहीं दिया है जिसके कारण न्यायालय ने टाटा स्टील के पक्ष में फैसला सुनते हुए कार्रवाई का आदेश दिया है और 15 दिनों के अंदर 223 करोड़ देने का आदेश दिया था. हालांकि कोई भी अधिकारी कैमरा पर खुलकर बात करने को तैयार नहीं.




