
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत कंपनी जुस्को की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन का चुनाव 28 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर अध्यक्ष पद के लिए फिर से नामांकन होगा क्योंकि अध्यक्ष पद पर पूर्व में नामांकन करने वाले डीके सिंह मास्टर साहब का निधन हो चुका है. ऐसे में नये सिरे से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा जबकि शेष अन्य पदों के लिए 24 मार्च को जुस्को यूनियन के चुनाव को लेकर अपनायी गयी प्रक्रिया को लेकर ही आगे बढ़ाया जा रहा है यानी उस वक्त तक नामांकन हो गया था, जिस कारण अध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सारे पदों और कमेटी मेंबरों के लिए नामांकन पूर्व में जो लोग किये थे, वे लोग ही चुनाव लड़ेंगे. आपको बता दें कि 24 मार्च 2020 को कोरोना आने के पहले तक जुस्को यूनियन का चुनाव कराया जा रहा था, लेकिन कोरोना को देखते हुए इसकी प्रक्रिया को रोक दिया गया था. इसके बाद से अब तक चुनाव नहीं हो पा रहा था. जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन कराते हुए चुनाव कराने को मंजूरी दे दी गयी है. मंगलवार को चुनाव पदाधिकारी सीएस झा, सहायक चुनाव पदाधिकारी अश्विनी माथन समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इन लोगों ने बताया कि जो प्रक्रिया 24 मार्च तक पूरी कर ली गयी थी, उसके बाद से ही सारी प्रक्रिया को अपनायी जायेगी. अध्यक्ष पद के लिए लोगों को 800 रुपये प्रति फार्म देना होगा. नामांकन के साथ ही इस बार वोटिंग पांच जगहों पर कराया जायेगा जबकि मतगणना सिर्फ जुस्को के कार्यालय परिसर में होगा. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए यह चुनाव कराया जायेगा, जिसको लेकर मैनेजमेंट भी तैयार है. 751सदस्य वोटिंग करेंगे. (नीचे पढ़े पूरा चुनावी कार्यक्रम)
चुनाव कार्यक्रम एक नजर में : (नीचे पढ़े पूरा डिटेल)
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म लेने की तिथि-28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक जुस्को श्रमिक यूनियन का कार्यालय
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म जमा करने की तिथि-29 अक्तूबर गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम 4 बजे तक जुस्को श्रमिक यूनियन ऑफिस में
अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन की तिथि-29 अक्तूबर को शाम 6 बजे तक, जुस्को यूनियन कार्यालय
अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से नाम वापस लेने की तिथि-30 अक्तूबर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जुस्को यूनियन कार्यालय में
अध्यक्ष पद के नाम वापस लेने के बाद प्रस्तावित उम्मीदवारों की अंतिम सूची-30 अक्तूबर को शाम 6 बजे तक जुस्को यूनियन कार्यालय
पदाधिकारियों के चुनाव की तिथि-3 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक, विभिन्न विबागों के मतदान स्थलों पर
कमेटी मेंबरों के चुनाव की तिथि-4 नवंबर, सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक, विभिन्न विभागों में
वोटों की गिनती-4 नवंबर को शाम 5 बजे के बाद से लेकर रिजल्ट तक
मतदान स्थल 3 नवंबर को पदाधिकारियों के लिए कौन विभाग का होगा मतदान (नीचे पढ़े पूरा डिटेल)
- जुस्को कैंपस-एफएमसी, एजुकेशन, एडमिन, एचआर, बिलिंग, टीक्यूएम, सीएसआर, सीवेज एंड पंपिंग स्टेशन, हार्टिकल्चर, परचेज, आइसीएस, इपीसी एकाउंट विभागों के लिए
- साकची काशीडीह हेल्थ डिपो-पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के लोग वोट कर सकेंगे
- वाटर वर्क्स साकची जेल चौक-वाटर वर्क्स एंड आरपीएच
- आर्मरी ग्राउंड के पास स्थित सेंट्रल वाटर टावर-वाटर डिस्ट्रीब्यूशन व डिमना कांप्लेक्स, डीबीएस एंड जीआरएस




