
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बड़ा बदलाव किया गया है. टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी की जगह अतरई सरकार लेंगी. अतरई सरकार को टाटा स्टील के वीपी एचआरएम बनाया गया है. नये बदलाव को तत्काल प्रभाव से लागू तो कर दिया गया है, लेकिन वे पूरा प्रभार वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के रिटायरमेंट के बाद लेंगी. टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी वर्ष 2021 के फरवरी माह में रिटायर होने वाले है. उनकी जगह अतरई सरकार का पदस्थापन किया गया है. अतरई सरकार महिला पदाधिकारी है और एक तेज तर्रार अफसर मानी जाती है. वे अभी चीफ ग्रुप एचआर के पद पर काम कर रही है जबकि उनको कंपनी में महिला सशक्तिकरण का चेहरा भी माना जाता रहा है. अतरई सरकार को टाटा स्टील और टाटा समूह में काम करने का बड़ा तर्जुबा हासिल है. वे इस बीच वीपी एचआरएम के सारे कामकाज को संभालेंगी. आपको बता दें कि www.sharpbharat.com ने 8 सितंबर को इस बदलाव की जानकारी दे दी थी, जो सही साबित हुई. वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी ने टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी खुद से दे दी है. वैसे अतरई सरकार वीपी एचआरएम जैसे पद पर पहली महिला अधिकारी है, जो पदस्थापित हुई है. इस बदलाव को दुनिया भी महिला सशक्तिकरण में टाटा स्टील की पहल को देखते हुए देख सकता है. वैसे इस न्यूज के पब्लिश होने तक सरकुलर जारी नहीं होगा, लेकिन देर रात तक इसका सरकुलर जारी हो जाने की उम्मीद है. (नीचे बदलाव को लेकर और खबरें पढ़ें)
ये थी 8 सितंबर 2020 को दी गयी तबादले की पहली खबर—–
tata-steel-officers-transfer-posting-टाटा स्टील में हो सकता है वरीय अधिकारियों में बड़ा बदलाव, कई वीपी का हो सकता है बदलाव, कई चीफ का हो सकता है वीपी में प्रोमोशन, टाटा स्टील से जुड़ी कंपनियों के एमडी में भी हो सकता है बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर—– https://sharpbharat.com/company-trade-union/tata-steel-officers-transfer-posting-vp-rank-officers-may-be-transfered/
अभी और भी वीपी स्तर पर बदलाव होने जा रहा है. टाटा स्टील के वीपी लॉजिस्टिक व सप्लाइ चेन दिब्येंदू घोष भी जुलाई 2021 से रिटायर होने वाले है जबकि वीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग सुधांशु पाठक सितंबर 2021 से रिटायर होंगे. उनके जगह भी दो और वीपी का पदस्थापन होगा. इसके अलावा भी कई अधिकारियों का तबादला होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी चल रही है. कई चीफ और हेड के अलावा वीपी स्तर में भी बदलाव होने वाला है.





