
जमशेदपुर : करीम सीटी कालेज शिक्षा संकाय द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इस मौके पर तमाम प्रोफेसरों ने बारी-बारी से संबंधित विषय के पठन-पाठन के विधियों में प्रयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के शिक्षण सामग्री के बारे में बताया.कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी छात्रों ने बड़े ही उतसाह से विभिन्न प्रकार के सहायक सामग्री को बनाया. इस कार्य में कॉलेज की अध्यापिका प्रो जया दास के देख- रेख में कार्यक्रम को किया गया. वही मंच का संचालन प्रो डॉ संध्या सिन्हा ने किया. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष सहित तमाम प्रोफेसर व बीएड सेमेस्टर-3 के सभी विधार्थी उपस्थित थे.













