
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 14 स्थित आलीशान टॉवर निवासी मोहम्मद सबिदुल्लह को कोलकाता के अलीपुर थाना की पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कार लिया। कोलकाता पुलिस ने मानगो थाना की पुलिस के साथ मिलकर सबिदुल्लाह को गिरफ्तार किया। सबिदुल्हा के खिलाफ कोलकाता के अलीपुर थाना में जालसाजी करने का आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने से बाद पुलिस ने करवाई करते हुए शनिवार देर रात उसे गिरफ्तार कार अपने साथ कोलकाता ले गई।इस टीम में लगभग कोलकाता पुलिस की 6 लोग पुलिसकर्मी शहर पहुंचे थे। मानगो थाना प्रभारी मिथलेश सिंह ने बताया कि कोलकाता पुलिस शनिवार को आलीशान टॉवर निवासी सबीदुल्लह के खिलाफ अरेस्ट वारंट लेकर अाई थी जिसमे मानगो थाना ने सबीदुल्लाह को पकड़ने में उनकी मदद की।






