
जमशेदपुर : जमशेदपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जुगसलाई थाना क्षेत्र का है. जहां तेज गति से आ रही एक कार से बचने के क्रम में एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. वैसे इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दो युवक बुरी तरह से जख्मी है.
उधर घायलों को इलाज के लिए पहले एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां स्थिति नाजुक होने पर मेडिट्रीना अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मृतक मोहम्मद सलीम अंसारी बिष्टुपुर का रहने वाला है, और अपने दो साथियों के साथ वापस घर लौट रहा था, तभी एक कार सामने से आ गई और उससे बचने के क्रम में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया. उधर इस घटना के बाद पुलिस उस गाड़ी की तलाश कर रही है जिस गाड़ी के कारण दुर्घटना हुई है.








