
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित वाटिका ग्रीन सिटी के फ्लैट नंबर एन 3/32 से शनिवार शाम खून जैसा तरल पदार्थ निकलने वाले मामले में खोदा पहाड़ निकला चूहा वाला मुहावरा एकदम फिट बैठा। दरअसल उस फ्लैट को जब खोला गया तो सभी की हसी रुक नहीं पाई। फ्लैट के अंदर शव तो था पर दो कबूतरों का। वहीं रही सही कसर फ्लैट के अंदर नल से रिस रहे पानी ने पूरी कर दी थी। पानी कबूतरों से होकर बाहर रिस रहा था जिससे वह खून के रंग में बदलकर बाहर आ रहा था। बाद में फ्लैट को फिर से बंद कार दिया गया। पुलिस ने फ्लैट के केयरटेकर आजादनगर निवासी फ़ैज़ अहमद को खोज निकाला। रविवार सुबह 10 बजे पुलिस ने केयरटेकर की मौजूदगी में फ्लैट का दरवाजा खोला। कुछ अनहोनी नहीं होने पर सोसायटी के लोगों ने भी चैन की सांस ली। ज्ञात हो कि वह फ्लैट पंकज लोचन के नाम है हो 2 3 सालों से बाहर है। शनिवार को बंद फ्लैट से खून जैसा पदार्थ रिस रहा था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।







