
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कोकरकांटा गांव में 8 नवंबर को डायन के संदेह में हत्या कर शव को जंगल में फेंक देने के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त गुण्डा हेम्ब्रम को घटना के चार महीने बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस ने रुपा हेंब्रम और प्रधान हेंब्रम को पहले ही जेल भेज दिया है वहीं मामले में बागुन हेंब्रम और जोगड़िया हेंब्रम अब भी फरार है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि मामले में अभियुक्त गुण्डा हेंब्रम अपने घर पर है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. ज्ञात हो कि 8 सितंबर को डायन के संदेह में कोकरकाटा निवासी मानी हेंब्रम की हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया गया था. थाना में मृतक के पुत्र प्रधान हेंब्रम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. इस मामले में रुपा हेंब्रम और प्रधान हेंब्रम पहले ही जेल जा चुके है.






