जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की केंद्रीय अध्यक्षा चंदा सिंह की अध्यक्षता में भालुबासा में संगठन का विस्तार किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से लक्ष्मी सिंह को प्रदेश महामंत्री, श्वेता सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मीडिया प्रभारी, चंद्रकांता सिंह को कोल्हान अध्यक्ष, लक्ष्मी सिंह कोल्हान महामंत्री, अर्चना सिंह को जिलाध्यक्ष, ललिता सिंह को जिला उपाध्यक्ष, बीना सिंह को जिला उपाध्यक्ष, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष ममता सिंह, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष निक्की सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष रूही सिंह, संगीता सिंह जिला सचिव, बिंदु सिंह साकची मंडल अध्यक्ष, पूनम सिंह टेल्को मंडल अध्यक्ष, संगीता सिंह बारीडीह मंडल अध्यक्ष, पूनम सिंह बिरसानगर मंडल अध्यक्ष, कंचन सिंह को सोनारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में आगामी कार्यक्रमों की भी रूपरेखा तैयार की गई।