जमशेदपुर : सोनारी दोमुहानी नदी घाट के पास झारखंण्ड का सबसे बड़ा पार्क बन रहा है. जिसके पहले फेज मे 7 करोड़ का खर्च किया जा रहा है. वहीं आज मंत्री सरयू राय इस पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार समेत स्थानीय लोग मौजूद रहें. वही मंत्री सरयू राय ने पार्क के साथ दोनों नदियों के संगम के पास भी सौंदर्यीकरण करने का आदेश दिया. गौरतलब है कि इस जगह को पर्यटन स्थल के रुप मे बनाया जा रहा है. जिससे यहां सालो भर सैलानियों का आवागमन होता रहे. वही इस पार्क के बनते ही कदमा सोनारी के लोगो को एक बड़ी सौगात मिलेगी. साथ ही यहां पार्क और दो नदियों के संगम को सरकार द्वारा पर्यटक स्थल बनाने पर यहां के लोगो को भी रोजगार मिलेगा. साथ ही इस दौरान मंत्री सरयू राय ने कदमा और सोनारी के कई क्षेत्रो का भी निरक्षण किया. और सफाई के साथ मूलभूत सुविधाओं की जानकारी स्थानीय लोगो से ली.



