
जमशेदपुर : मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है. धूप-छांव यानी बादलों ने मॉनसून के आगमन की सूचना दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 38 घंटे के दौरान राज्य में मॉनसून प्रवेश कर जायेगा. फिलहाल जमशेदपुर समेत राज्य के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बादल के साथ हल्की बारिश होती रहेगी. इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा. तापमान में गिरावट आयेगी. लेकिन उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है.
मौसम विभाग की मानें, तो जमशेदपुर में तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों में निम्न दवाब का क्षेत्र विकसित हुआ है, जो मॉनसून के लिए काफी अनुकूल है. फिलहास ओडिशा के तटीय क्षेत्र में यह स्थिति बनी हुई है. जबकि छत्तीसगढ़ के दक्षिणी भाग में मॉनसून का लगभग प्रवेश हो चुका है.















